बिजली बकाया बिल माफी योजना आवेदन नए तरीके से शुरू, आप भी जानें कैसे करे रजिस्ट्रेशन Bijli Bill Bakaya Mafi Yojan
Bijli Bill Bakaya Mafi Yojana 2025 – भरत के बिहार राज्य के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आने वाली है क्योंकि उनका बकाया बिजली बिल माफ़ होने वाली है । बिहार सरकार ने एक ऐसा कड़ा फैसला लिया है जिससे लाखों घरों का बिजली बिल पूरी तरह माफ हो सकता है , वर्तमान में अब अगर आप 125 यूनिट तक बिजली का इस्तेमाल करते हैं तो आपको एक भी रुपया चुकाने की जरूरत बिलकुल भी नहीं है। बिहार सरकार का यह योजना फिलहाल स्मार्ट मीटर और प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं पर लागू हो सकती है । बिहार सरकार का कहना है कि इस योजना से खासकर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिल सकती है । गरीबी और महंगाई के इस दौर में जब हर महीने का खर्च बढ़ता जा रहा है, यह योजना लोगों के लिए सचमुच राहत की सांस लेकर आ सकती है , क्योंकि बिहार एक बेहद गरीब और पिछड़ा राज्य है ।
जानिए कितने यूनिट तक है फ्री उसके बाद क्या होगा ?
बिहार राज्य सरकार ने साफ कहा है कि अगर आपकी बिजली खपत 125 यूनिट से कम है तो आपको न तो रिचार्ज कराना पड़ेगा और न ही बिल भरना होगा 125 यूनिट से ऊपर वालों को अंतर से बिल भरना होगा । और अगर आप इससे ज्यादा यूनिट खर्च करते हैं, तो सिर्फ अतिरिक्त यूनिट का पैसा देना पड़ सकता है । मतलब है कि हर महीने आपके करीब 700 से 800 रुपये तक की बचत हो सकती है या उससे ज्यादा भी । बिहार बिजली का यह फ्री कोटा खासतौर पर उन परिवारों के लिए वरदान साबित होगा जिनकी आय सीमित है या नियमित नहीं है और जो हर महीने बिजली बिल भरने में परेशानी महसूस करते हैं, और काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ।
60 से 65 लाख उपभोक्ताओं को हो सकता है फयदा
बिहार राज्य सरकार के यह योजना का सीधा लाभ बिहार के करीब 60 से 65 लाख स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिल सकता है । बिहार के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार ने इसकी घोषणा जुलाई में ही की थी और कैबिनेट ने इसे तुरंत मंजूरी दिलवाई थी । लेकिन 2025 के अगस्त से इसे लागू भी कर दिया गया है। लेकिन खास बात यह है कि कई उपभोक्ताओं को जुलाई महीने के रिचार्ज में भी इस योजना का फायदा बैलेंस के रूप में मिलना सुरु हो गया है । बिहार सरकार के इस कदम से सिर्फ बिजली बिल माफी नहीं बल्कि ऊर्जा के सही और समझदारी भरे उपयोग को बढ़ावा देने के लिए भी है , खासतौर पे जो बिहार में ही रहकर लघु उद्द्योग कर रहे है ।
बकाया और पुराने रिचार्ज का बैलेंस अगस्त में जोड़ा जा रहा है ।
बिजली उपभोगता जिन लोगों ने जुलाई में पहले से रिचार्ज करा रखा था, उनके खातों में 125 यूनिट के बराबर बैलेंस जोड़ दिया गया है और कुछ का जोड़ा जा रहा है । इसका सीधा मतलब 2025 के अगस्त में वे बिना किसी अतिरिक्त भुगतान के बिजली इस्तेमाल कर सकते हैं,हालांकि अगर किसी पर पुराने बिल का बकाया है तो वह पहले समायोजित किया जाएगा जिसकी प्रकिर्या सुरु हो गयी है । वर्तमान में इस पूरी प्रक्रिया के लिए उपभोक्ताओं को कोई फॉर्म भरने या आवेदन करने की जरूरत नहीं है। बिना कही दौड़ भाग के सारी प्रक्रिया हो रही है ।
बिना किसी झंझट और आवेदन के मिलेगा फायदा
बिहार सरकार ने इस योजना को बेहद आसान तरीके से लागू किया जा रहा है । वर्तमान में स्मार्ट मीटर या प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं को सीधे 125 यूनिट का बैलेंस उनके मीटर में जोड़ दिया जा रहा है । बिजली खपत 125 यूनिट से कम होने पर पूरा बिल माफ रहेगा और अगर ज्यादा खपत हुई तो अतिरिक्त यूनिट पर रियायती दर से पैसा देना पड़ सकता है । मतलब की आपको किसी भी औपचारिकता के झंझट में नहीं पड़ना है , न ही आपको ऑनलाइन फॉर्म भरने की जरुरत है न ऑफलाइन ।
अगर आप अतिरिक्त यूनिट इस्तेमाल करते है तो भी मिलेगी सब्सिडी
वर्तमान में अगर आपकी बिजली की खपत 125 यूनिट से ज्यादा है तो भी आपको डरने की जरूरत बिलकुल भी नहीं है । बिहार सरकार ने अतिरिक्त यूनिट पर भी सब्सिडी दर लागू की है, पहले 100 यूनिट पर 4 रुपये 12 पैसे प्रति यूनिट और उसके बाद 4 रुपये 52 पैसे प्रति यूनिट का चार्ज लग सकता है । आप सामान्य दरों से तुलना करें तो यह काफी कम है। इसका मतलब है कि ज्यादा खपत करने वाले उपभोक्ताओं को भी राहत मिलेगी। खास तौर पे लघु उद्योग वाले लोगों को ।
मोबाइल से मिलेगी पूरी जानकारी
बिहार राज्य के ऊर्जा विभाग उपभोक्ताओं को उनके खाते में क्रेडिट हुए बैलेंस की जानकारी मोबाइल में एसएमएस के जरिए दिया जा रहा है । उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां समय-समय पर यह जानकारी भेज रही है , जिससे उपभोक्ता जान सकें कि उनके मीटर में कितना बैलेंस है और कितनी खपत हो चुकी है। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी और लोग अपनी बिजली खपत को बेहतर ढंग से मैनेज कर पाएंगे। और अच्छे सिरदर्द से छुटकारा मिल पाए ।
Disclaimer
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। योजना की वास्तविक शर्तें, दरें और नियम समय-समय पर बदल सकते हैं। किसी भी प्रकार के लाभ या छूट का दावा करने से पहले संबंधित सरकारी विभाग या बिजली कंपनी के आधिकारिक स्रोत से जानकारी अवश्य लें।


